उन्नाव- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना पुरवा पुलिस ने मुकदमा संख्या 209/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को थाना पुरवा में धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना एवं आरोपी की तलाश के क्रम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र अग्निहोत्री ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र सूर्यपाल लोधी, निवासी ग्राम भदनांग, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव, उम्र 23 वर्ष को चन्दीगढ़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *