उन्नाव- 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने रविवार को तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उन्नाव धनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें, ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। Post navigation शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पुरवा पुलिस को मिली सफलता कानपुर के सूर्या होटल में महिला अधिवक्ता और प्रेमी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस