उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को अमनजीत सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी, छोटा चौराहा, उन्नाव ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल UP 35 AZ 9000 चोरी कर ले गया है। मामले में थाना कोतवाली सदर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान 21 जुलाई 2026 को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने करोवन क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर जांच की। पूछताछ और सत्यापन में उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की निकली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह (20 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार निवासी सुल्तानखेड़ा, अकरमपुर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *