उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के चार ई-रिक्शा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को नवीन मंडी हुसैन नगर से ई-रिक्शा संख्या UP 35 BT 7826 चोरी होने के संबंध में विपिन कुमार निवासी तौरा, थाना पुरवा की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दिन नवीन मंडी क्षेत्र से एक अन्य ई-रिक्शा चोरी होने पर अमन रावत निवासी निहालखेड़ा, थाना गंगाघाट की तहरीर पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी हुए दोनों ई-रिक्शा के साथ दो अन्य ई-रिक्शा भी सुजुकी एजेंसी के पीछे से बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने निखिल साहू (19 वर्ष) पुत्र राजकिशोर साहू निवासी ग्राम बदरका, थाना अचलगंज तथा सूजल शर्मा (19 वर्ष) पुत्र रमेश शर्मा निवासी ग्राम बदरका, थाना अचलगंज को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस अब बरामद किए गए अन्य दो ई-रिक्शा के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया जा सके। Post navigation पीओनी रोड के व्यापारियों ने बरसात में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगाई रोक की मांग उन्नाव में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार