उन्नाव। पीओनी रोड के व्यापारियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बरसात के मौसम में प्रस्तावित तोड़फोड़ एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश के दौरान दुकानों को हटाना उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर देगा। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में दुकानों को हटाने की कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि वे वर्षों से व्यापार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं और सरकार को कर एवं अन्य शुल्क भी अदा करते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई प्रस्तावित है तो उसे बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद किया जाए, ताकि व्यापारियों को अपनी दुकानों और सामान को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए। मांग करने वालों में डब्बू श्रीवास्तव, जयपाल साहू, इलू गुप्ता, रामसनेही गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू चुनरी वाले, अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राधे मिश्रा, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। Post navigation औरास में सड़क हादसा: अचानक पेड़ गिरने से युवक की मौत, तीन घायल कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के 4 ई-रिक्शा किए बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार नवीन मंडी ई-रिक्शा चोरी कांड का