उन्नाव। औरास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर अचानक पेड़ गिर जाने के कारण हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से सुजीत नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। वन विभाग की टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Post navigation शारदा नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस पीओनी रोड के व्यापारियों ने बरसात में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगाई रोक की मांग