उन्नाव। आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री शैलेन्द्र लाल ने थाना अजगैन पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी ड्यूटी, कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण के अनुभवों और कार्यों के बारे में चर्चा की तथा पुलिस सेवा में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आरक्षियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था के प्रति सदैव सतर्क रहने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों का आचरण ही विभाग की छवि को प्रभावित करता है, इसलिए सभी जवान अपने कर्तव्यों का पालन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करें। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज श्री तेज बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *