वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीघापुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

 

दिनांक 30.04.2026 को वादी राजेश कुमार पुत्र स्व0 चतुरी ग्राम मूरतपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव द्वारा थाना बीघापुर पर तहरीर दी कि मेरी पुत्री का विवाह कन्हैया लाल पुत्र विनोद निवासी शिवगंज थाना बीघापुर जिला उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष के साथ हुआ था। जिसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गयी तथा जिसकी दौराने इलाज अस्पताल में मृत्यु हो गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीघापुर पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 22.07.2026 को उ0नि0 श्री राधारमण यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त कन्हैया लाल पुत्र विनोद निवासी शिवगंज थाना बीघापुर जिला उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष को ब्लाक बीघापुर गेट के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *