जिलाधिकारी जी व माननीय विधायक जी ने किया टीकाकरण जागरूकता सचल पशु चिकित्सा वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना

जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए-जिलाधिकारी

जनपद व जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा टीमों द्वारा घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करें, कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे -जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने किया जनपद के पशुपालकों से अपील, अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से कराएं टीकाकरण, विभागीय टीमों को करें सहयोग

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी, द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में चलाए जाने वाले खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से सचल पशु चिकित्सा वाहनो को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और पशुओं का स्वास्थ्य संरक्षण किसानों की आय वृद्धि से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हो सके तथा पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके। कहा अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा टीमों द्वारा घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाए। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं और विभागीय टीमों को सहयोग करें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि टीमों द्वारा जनपद में घर-घर जाकर सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं को एफएमडी का टीका लगाया जाएगा, साथ ही निशुल्क टैगिंग कर इसे पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। बताया यह अभियान 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 45 दिन तक चलेगा जनपद में 5 लाख 97 000 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए जनपद स्तर व ब्लॉक स्तर पर पशुपालन विभाग की टीमें लगाई गई है जो कि घर-घर जाकर और खुरपका मुंहपका के निःशुल्क टीका लगाएंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी परियोजना निदेशक श्री तेजवंत जी जिला विकास अधिकारी श्री देव चतुर्वेदी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिओम पटेल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पशुपालन विभाग से जुड़े अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *