Oplus_16908288

उन्नाव। पुरवा रोड स्थित बिछिया ब्लॉक के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान सरकरन ग्राम प्रधान के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

घायल का इलाज हैलट अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *