उन्नाव। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं बल के साथ कस्बा अचलगंज में पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान एसएसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना अचलगंज पुलिस बल के साथ बाजार, प्रमुख चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया। Post navigation एसएसपी उन्नाव ने थाना बीघापुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हैलट अस्पताल रेफर