उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को थाना बीघापुर का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क, मैस सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई व्यवस्था तथा थाने में आने वाले फरियादियों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे। Post navigation मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रभावी संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने अचलगंज में किया पैदल गश्त