उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्य के प्रयास के वांछित अभियुक्त को मय एक अदद लोह की राड के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 20.07.2026 को वादिनी मुकदमा मंजू यादव द्वारा थाना कोतवाली सदर उन्नाव की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 454/2026 धारा 115(2)/74/109(1) बीएनएस बनाम अंशू यादव उर्फ अनुराग उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र श्री गंगाप्रसाद निवासी शिवपाल फार्म हाउस लोक नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 22.07.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियुक्त अंशू यादव उर्फ अनुराग उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र श्री गंगाप्रसाद निवासी शिवपाल फार्म हाउस लोक नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation रेलवे अधिकारियों ने परखा पुनर्विकास कार्य, गुणवत्ता पर दिया जोर कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंथन, बांगरमऊ थाने में जुटे धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि