आज दिनांक 22.07.2026 को श्री बृजमोहन शुक्ला, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ एवं श्री हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा थाना बांगरमऊ परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा एवं चहल्लुम को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थितजनों से आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही यात्रा मार्ग, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं अफवाहों पर ध्यान न देने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *