आज दिनांक 22.07.2026 को श्री आंनद नायक उपजिलाधिकारी बीघापुर एवं श्री मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से बारासगवर क्षेत्रान्तर्गत स्थित चन्द्रिका माता मंदिर परिसर, गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *