जिलाधिकारी ने कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा कर,लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली कराए जाने के निर्देश दिये

वैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई व मंडी सचिव बांगरमऊ के अनुपस्थि होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने वाणिज्य आबकारी परिवहन वन विभाग सिंचाई मंडी की खराब राजस्व वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सुधार की दी हिदायत

जिलाधिकारी बोले लापरवाह लेखपालों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए, भूमि विवाद का निस्तारण प्राथमिकता से हो,अवैध कब्जा वाली जमीन को खाली कराया जाए

जिलाधिकारी ने तहसील न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण अभियान चलाकर किये जाने के निर्देश दिया, बोले 05 साल और 03 साल पुराने कोई भी वाद लंबित न रहे

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में कर करेत्तर राजस्व वसूली व राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व आबकारी, ऊर्जा वन,मंडी, राज्य सिंचाई कर ,खनिज विद्दुत नगर निकायों स्टाम्प, परिवहन, एवं अन्य विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त कर अभियान चलाकर शतप्रतिशत वसूली कराए जाने के निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने वाणिज्य आबकारी परिवहन वन विभाग सिंचाई मंडी की खराब राजस्व वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सुधार की हिदायत दी। कहा कोई भी काम नहीं किया जा रहा है अभियान चलाकर स्ट्रेटजी के साथ कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराए जाए अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। बिना अनुमति अधिशासी अभियंता सिंचाई व मंडी सचिव बांगरमऊ के अनुपस्थि होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर तत्काल प्रभाव से बेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। कहा अभियान चलाकर सभी विभाग जो लक्ष्य आवंटित है उसके अनुसार शतप्रतिशत वसली किया जाए । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो यह ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने किया राजस्व कार्यों की समीक्षा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े मामलों की भी समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने तहसील न्यायलयों में पंजीकृत धारा 24,34,67,38 के मुकदमों के निस्तारण के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिया और हर हाल में प्राथमिकता से सभी वादों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिया। कहा किसी भी न्यायालय में 05 साल और 03 साल पुराने वाद लंबित न हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में वसूली के बड़े बकाए दारों की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने
बड़े बकाए दारों की वसूली प्राथमिकता से कराए जाने निर्देश दिया । किसी भी स्थिति में बकाए दारों को बख्सा न जाए गंभीरता के साथ ध्यान देकर राजस्व जमा कराया जाय।

जिलाधिकारी ने कृषक दुर्घना बीमा योजना के सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाह लेखपालों पर कड़ी कार्यवाही किया जाए। भूमि विवाद का निस्तारण प्राथमिकता से हो, जमीन से जुड़े ज्यादा मामले आ रहे हैं यह देख लिया जाए प्रमुखता से निस्तारण कराया जाए। कहा कि अवैध कब्जा वाली जमीन को खाली कराया जाए।

इस अवसर पर अपरजिला धिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ सिटी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह उपजलाधिकारी, सदर हसनगंज पुरवा, बांगरमऊ सहित अन्य कर करेत्तर से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *