जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने ली कांवड़ यात्रा-2026 के द्रष्टिगत अधिकारियों की बैठक

जिलाधिकारी ने कांवड़ को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के अधिकारियों को दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं तथा यातायात को लेकर दिये अधिकारियों के कड़े निर्देश

उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी गण कांवड़ मार्गो का करें संयुक्त निरीक्षण किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक में न हो असुविधा -जिलाधिकारी

सभी प्रमुख मार्गों की साफ सफाई हो जाय, प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो, चेंजिग रूम और मोबाइल शौचालय बन जाए, घाटों और मंदिरों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो -जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने एक एक करके सभी उपजिलाधिककरियों और क्षेत्राधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली । कहा कि उपजिलाधिकारी गण कांवड़ मार्गो का प्रमुखता से संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लिया जाए कोई दिक्कत है तो समय रहते उसको ठीक करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जलाभिषेक वाले प्रमुख मंदिरों की साफ सफाई हो जाय वैरि केडिंग करा दिया जाए। किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक में कोई समस्या न हों मन्दिर में प्रवेश और निकास द्वार अलग अलग बना दिया जाय।

उपजिलाधिकारी गण जल लेने वाले प्रमुख घाटों में नाविक और गोताखोर तैनात कर दिया जाए। गहराई वाले स्थलों के आगे न जाए इसके लिए बल्लिया लगा दिया जाए। सभी मंदिरों और घाटों में अच्छी प्रकाश की व्यवस्था कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जलाभिषेक वाले दिनों में जनपद में भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। आवश्यक जगहों पर वैरिकेन्डिंग अवश्य किया जाए।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों को यात्रा मार्गों की नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व टूटे व कटे हुए तारों को बदलने और चेक किये जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि

अधिशासी अभियंता विद्दुत द्वारा मंदिर के तारों को चेक करा लिया जाय मार्गों पर सी सी टीवी लग जाए यह ध्यान रखा जाए। उपजिलाधिकारी गण द्वारा विश्राम स्थल चिंहित कर लिया जाए। कंट्रोल रूम बना लिया जाए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आवश्यक जगहों पर तैनात रहे। प्रमुख मार्गों के दोनों ओर घास की कटिंग जिला पंचायत राज अधिकारी और पी डब्लू द्वारा करा दिया जाय इसमे कोई भी लापरवाही न हो। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा भ्रमण शील रहकर अधिकारी सकुशल सम्पन्न कराएंगे किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो यह विशेष ध्यान रखा जाय।

इस अवसर पर जनपद के संभ्रात नागरिको ने साफ सफाई प्रकाश वैरिकेडिंग,ट्रैफिक जल पुलिस चेंजिंग रूम, मोबाइल ट्वायलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक कराए जाने की बात रखी जिसको जिलाधिकारी ने समय से पूर्ण कराये जाने का आश्वासन दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर पुलिस श्री अखिलेश सिंह सिटी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व जनपद के संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *