उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों के कब्जे से मय चोरी का माल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 04.09.2026 को काशीराम कालोनी से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये गये ई रिक्शा के सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री विमल कुमार पुत्र पुत्तीलाल निवासी 103/15 काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 612/26 धारा 303(2) बीएनएस व दिनांक 26.09.2026 को कांशीराम कालोनी से पुनः चोरी किये गये ई रिक्शा के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा रोहित पुत्र मुकेश गौतम नि0 51/13 कांशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा मु0अ0सं0 610/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचनाए कांशीराम चौकी इंचार्ज उ0नि0 सभाजीत सिंह चौहान द्वारा सम्पादित की जा रही है । उक्त चोरी के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा टीम गठित की गयी । मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28.09.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मगरवारा से सहजनी की तरफ जाने वाले कानपुर राजधानी मार्ग पर अभियुक्तगण 01.करन शर्मा पुत्र ईश्वर दीन शर्मा उम्र 26 वर्ष नि0 120/3 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 02.अंशु गौतम पुत्र स्व0 सूरज बली उम्र 22 वर्ष मूल नि0 उगु थाना मांखी हाल पता 53/7 काशीराम कालोनी थाना कोतवाल सदर जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष 03.मो0 कलाम पुत्र स्व0 मो0 इस्लाम उम्र 21 वर्ष नि0 46/10 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 04.आकाश शर्मा पुत्र ईश्वरदीन शर्मा उम्र 22 वर्ष नि0 120/3 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल 04 अदद बैट्री, एक अदद बैट्री चार्जर, 03 अदद टायर मय रिम, एक अदद एक्सल बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । चोरी मे प्रयुक्त 02 अदद ई रिक्शा को 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *