उन्नाव। आज दिनांक 28.09.2026 को समय करीब 14.00 बजे को आगुन्तका सामरा पत्नी मो0 जलील निवासी बदरका थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ने थाना अचलगंज पर आकर सूचना दी कि उन्नाव से बदरका जाते समय कुरमापुर पुल के पास आटो में प्रार्थिनी का बैग आटो में छूट गया है। जिसमें 15300 रूपये व एक अदद मोबाइल फोन है। उक्त सूचना पर थाना अचलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कोरारी मोड के पास से 20 मिनट में प्रार्थिनी उपरोक्त का बैग मय जिसमें 15300 रूपये व एक अदद मोबाइल फोन के साथ सकुशल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *