उन्नाव। आज दिनांक 28.09.2026 को मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत श्री प्रदीप कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं श्री संजीव कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन उन्नाव द्वारा परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ सोनिक क्षेत्र में बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक के दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। Post navigation अचलगंज पुलिस ने 20 मिनट में बरामद किया महिला का खोया बैग उन्नाव: प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावित लाभार्थियों को वितरित किए सहायता राशि के चेक