माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जनपद उन्नाव के बाढ़ अतिबृष्टि कृषक दुर्घटना बीमा योजना, के लाभार्थियों को वितरित किया चेक तेरह मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दिया आवास स्वीकृत पत्र उन्नाव। आज माननीय प्रभारी मंत्री उन्नाव / राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश श्रीमती रजनी तिवारी जी द्वारा जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जनपद उन्नाव के बाढ़ अतिबृष्टि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया व साथ ही प्राकृतिक आपदा वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तेरह लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित किया। इस कार्यक्रम के तहत जनहानि के अंतर्गत श्री माधुरी देवी पत्नी हरिकांत निवासी ग्राम बंड हमीरपुर,लाभार्थी श्री गिरीश कुमार सर्वेश कुमार श्री रजनीश कुमार पुत्र गण हरिकांत को चार लाख रुपए की चेक, वीरेंद्र पुत्र भोले शंकर निवासी ग्राम चुलिहा मजरा रानीपुर लाभार्थी श्रीकांत पत्नी भोले शंकर को चार लाख का चेक, रघुवीर पुत्र लाला निवासी ग्राम चुलिहा मजरा रानीपुर लाभार्थी श्रीमती नन्हकाई पत्नी रघुवीर को चार लाख रु का चेक, इसी प्रकार पशु हानि जिसमे 02 गाय दुधारू व 01 गाय दो माह का गर्भ लाभार्थी नीरज कुमार यादव पुत्र रमेश शंकर यादव निवासी ग्राम बंथर उन्नाव को 112500 की चेक, घर के क्षतिग्रस्त होने पर छोटू पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम कलंदर खेड़ा मजरा रउ करना लाभार्थी छोटे पुत्र राम प्रसाद राम सुंदर पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम कलंदर खेड़ा मजरा रउ करना लाभार्थी रामसुंदर पुत्र रामप्रसाद को एक लाख बीस हजार रुपए का चेक, इसी प्रकार कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी श्रीमती संगीता पत्नी राजेंद्र यादव श्रीमती प्रेमा पत्नी स्वर्गीय राजेश को पांच -पांच लाख के चेक दिए गए । इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आपदा वर्ष 2026 27 के 13 लाभार्थियों को आवासों के स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। माननीय मंत्री जी ने कहा की ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि दिया जाए। कोई भी पात्र छूटने न पाए गंभीरता के साथ सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए । कहा कि सभी तहसीलों में लेखपाल और सेक्रेटरी के माध्यम से सर्वे कराकर सहायता राशि दिया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में बाढ़ अति बृष्टि मुख्यमंत्री आवास योजना कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। Post navigation सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बसों का किया निरीक्षण उन्नाव। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी