जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर, जताई नाराजगी सुधार को चेताया

उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की ।स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर, जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सुधार को चेताया। जिलाधिकारी ने आभा आयी डी, एफआर यू में सीजर आशा भुगतान, सरकारी चिकित्सलयों में डिलीवरी की खराब स्थिति ,जननी सुरक्षा योजना में सन्तोषक जनक प्रगति न होने पर एमओआईसी पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी कार्यवाही की हिदायद दी। जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए लापरवाह एमओआईसी को हटाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी कम और प्राइवेट अस्पताल में सर्वाधिक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच किये जाने के निर्देश दिए। कहा की किसी भी स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में हो रही डिलीवरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कठोर कार्रवाई की जाएगी संस्थागत प्रसव पर जोर दिया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, जीरो पावर्टी परिवारों को संतृप्त किये जाने, आयुष्मान भारत योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति को ठीक किये जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले कार्यक्रमों में विशेष प्रयास कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे आर सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *