जिलाधिकारी ने उद्दोग बन्धु की वैठक कर, उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिया जिलाधिकारी ने निवेश मित्र में यूपीसीडा के सर्वाधिक प्रकरण लंबित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कार्यवाही की दी हिदायद जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र साईट नंबर 02 में एचपी गैस प्लांट के बाहर सड़क पर खड़े हो रहे गैस टैंकर पर जताई नाराजगी, संभागीय परिवहन अधिकारी को अधिक से अधिक चालान कर जुमार्ना लगाए जाने के निर्देश दिए उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएलई के मुख्य मार्ग कानपुर लखनऊ हाईवे से प्रशिक्षण केंद्र तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण से संबंधित, मेसर्स सेफी बॉयोफील्ड एवं सेमदे इंफ्राटेक लिमिटेड के औद्योगिक क्षेत्र यूपीसीडा का साइट नंबर साइट नंबर एक से सेमदे सिटी तक मार्ग निर्माण से संबंधित, आई आई ए शेषपुर नई नाली निर्माण नहीं कराए जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से संबंधित, मेसर्स डॉल्फिन डेवलपर्स लिमिटेड के चार हजार करोड़ आईटी सिटी प्रोजेक्ट हेतु भी उपयोग परिवर्तन से संबंधित,में0 बरसाना श्री जी भूमि हीरा गार्डन के बरसानी नगरी साइड तक सीवर लाइन वाटर लाइन डलवाने से संबंधित,प्रकरणों को सहितं जनपद के औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन तथा उद्यमियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र में यूपीसीडा के सर्वाधिक प्रकरण लंबित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अगली वैठक तक स्थिति ठीक न होने और कड़ी कार्यवाही की हिदायद दी। कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे ।यूपी सीड़ा औद्योगिक क्षेत्र साईट नंबर 02 में एचपी गैस प्लांट के बाहर सड़क पर गैस टैंकर खड़े होने से असुविधा के सम्बंध में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी को खड़े हो रहे वाहनों पर प्रतिदिन अधिक अधिक से अधिक का चालान कर जुमार्ना लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्दोगिक क्षेत्रों में विद्युत, सड़क, नाली, जलभराव, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों को उद्योग संचालन में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ सिटी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा जी उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी उन्नाव: बंथर में स्वास्थ्य शिविर, 110 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण