उन्नाव 28 सितम्बर सहायक श्रमायुक्त एस0एन0 नागेश ने बताया हैं कि “सेवा संकल्प अभियान“ (17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर, 2026) के अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षो के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचानें तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत 2047“ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 24 से 28 सितम्बर, 2026 तक “सेवा सेतु अभियान“ के तहत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बी0पी0/शुगर/बी0एम0आई0 जांच एवं आवश्यकतानुसार रेफरल हेतु जनपद में संचालित प्रतिष्ठानों में तिथिवार हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी महोदय, उन्नाव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज मेसर्स यूरो शूज प्रा0लि0, 746-747 लेदर टेक्नालाॅजी पार्क, बंथर, उन्नाव में श्री एस0 एन0 नागेश, सहायक श्रमायुक्त, उन्नाव के नेतृत्व में हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में मुख्य रूप से जिला अस्पताल, उन्नाव से डा0 सुभांग अग्निहोत्री, श्री महेन्द्र सिंह, चीफ फारमेसिस्ट एवं श्री नवीन कुुमार, एल0टी0, ई0एस0आई0सी0 डिस्पेन्सरी, उन्नाव से आशीष कुमार पाण्डेय, मेडिकल आॅफिसर, श्री धु्रव चन्द्र मिश्रा, फारमेसिस्ट, श्रीमती अनीता कनौजिया, ए0एन0एम0, श्री प्रदीप एकाउण्टेन्ट, श्रीमती प्रियंका, जू0असि0 की टीम द्वारा प्रतिष्ठान के लगभग 110 श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बी0पी0/शुगर/बी0एम0आई0 जांचें की गयी। कैम्प के दौरान श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्री निलेश कुमार दीक्षित एवं श्री राजेन्द्र कुमार एवं मेसर्स यूरो शूज प्रा0लि0, उन्नाव से विद्यांक बाजपेई एवं श्री शरद जौहरी उपस्थित रहें।
साथ ही बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित-2016 एवं किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत आज दिनांक 28.09.2026 को जनपद उन्नाव के तहसील सदर (रऊ करना, जसुवापुर) में श्री निलेश कुमार दीक्षित, श्री राजेन्द्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव, श्री श्री दसरथराम सिसौदिया, सब इन्सपेक्टर, द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 05 प्रतिष्ठानों का बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत निरीक्षण करते हुए 07 बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। उल्लंघनकर्ता सेवायोजकों के विरूद्व मौके पर ही निरीक्षण टिप्पणी जारी की गयी तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही अपनायी जायेगी। जनपद में संचालित समस्त प्रतिष्ठानों/दुकानों के सेवायोजकों से अपील है कि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *