उन्नाव 28 सितम्बर 2026 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट उन्नाव के पन्नालाल सभागार में “जिला सैनिक बन्धु” की बैठक श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उन्नाव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी एवं सैनिक कल्याण अधिकारी, उन्नाव द्वारा पूर्व में सम्पन्न जिला सैनिक बन्धु बैठक में उठाये गये लम्बित बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही का अनुश्रवण किया गया। जिसमें 09 लंबित, सैनिक समस्याओं का पटल पर ही निस्तारण कराया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा सैनिकों को भूमि संबन्धी समस्या की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई जिसमें सैनिकों को अपनी समस्या शीघ्रता एवं सरलता से निस्तारण कराया जा सके।

तदोपरान्त बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं को अपर जिलाधिकारी, उन्नाव एवं स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा ने गम्भीरता से सुना एवं पूर्व सैनिकों की शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जनपद के लगभग 09 अधिकारियों को वीडियो कान्फेन्सिंग (ई-आफिस प्रणाली) के माध्यम से सम्बन्धित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेशित किया, कि जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, जमीन व सम्पत्ति विवाद, लड़ाई-झगड़े, चकबन्दी एवं नगर पालिका, बिजली विभाग से सम्बंधित जो भी समस्यायें पटल पर आयें, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाये। साथ ही अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला सैनिक बन्धु बैठक एक ऐसा पटल है, जिसके माध्यम से प्रत्येक सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक व उनके आश्रित आसानी से अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनकी समस्याओं को कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवसों में सुनकर, जिला प्रशासन एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ सामन्जस्य मिला कर विविध समस्याओं को निस्तारित कराया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने सोल्जर बोर्ड, उन्नाव द्वारा नियमित आयोजित कराये जाने वाली “जिला सैनिक बन्धु बैठक” के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित कराये जाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

स्क्वाइन लीडर मधु मिश्रा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया । इस बैठक में व कार्यालय के श्री अतुल कुमार यादव उमाकान्त, संजय एवं भारी संख्या में जनपद के पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *