उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में 7585/- रूपये व आवेदिका के खाते में 2500 /- रूपये रिफण्ड कराये गये। आवेदक रितिक कुशवाहा पुत्र हरिशंकर निवासी दोस्तीनगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव का बावत दिनांक 03.07.2026 गाडी की किस्त भरने के नाम से फेक काल आने एंव रूपये ले लेने के सम्बन्ध में आनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था तथा आवेदिका स्मृति बाजपेई पत्नी राजेश बाजपेई निवासी निवासी हनुमान नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा दिनांक 28.09.2026 को नोकरी दिलाने के नाम पर 2500/- रूपये फ्रॉड होने विषयक प्रार्थना पत्र दिया गया था। आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम द्वारा आवेदक व आवेदिका की धनराशि 7585/- व 2500 रूपये की धनराशी वापस करायी गयी । Post navigation उन्नाव: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश उन्नाव: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मोती नगर में चला एंटी रोमियो अभियान