उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल (उन्नाव से कानपुर की ओर) पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के दृष्टिगत दिनांक 13.09.2026 से 13.12.2026 तक भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। उक्त रूट डायवर्जन को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से लागू कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 30.09.2026 को श्री प्रदीप कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा गदनखेडा बाइपास, बदरका, व मरहला चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, डायवर्जन रूट एवं भारी वाहनों के सुगम आवागमन का जायजा लेते हुए संबंधित को रूट डायवर्जन का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *