उन्नाव। आज दिनांक 30.09.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री आयुष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी अपराध एवं संयुक्त निदेशक अभियोजन की टीम द्वारा जनपद उन्नाव के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं विवेचकगण के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के क्रम में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं के संबंध में पुलिस लाइन उन्नाव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में विवेचना की गुणवत्ता में सुधार, विधिक प्रावधानों की जानकारी तथा विवेचना के दौरान आवश्यक विधिक प्रक्रिया एवं साक्ष्यों के संकलन को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना रहा।

कार्यशाला में नगरीय क्षेत्र तथा थाना माखी, अचलगंज एवं अजगैन में नियुक्त उपनिरीक्षकों द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित होकर प्रतिभाग किया गया। जनपद के अन्य थानों में नियुक्त विवेचकगण द्वारा ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला के दौरान पॉक्सो अधिनियम से संबंधित अभियोगों की विवेचना में आने वाली व्यावहारिक एवं विधिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *