उन्नाव। 25 सितम्बर 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना केंद्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्काउट गाइड भवन (डायट) उन्नाव मे सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन्नाव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विशेष मोटिवेशन क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, आईएएस ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ समय का सही प्रबंधन और अपनी क्षमताओं की पहचान बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या के अनुसार समय-सारिणी बनाकर अध्ययन, पुनरावृत्ति एवं अभ्यास के लिए समय निर्धारित करने तथा अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन्नाव के विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीडीओ कृति राज ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडेय, प्रभारी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोर्स कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार रावत, तथा विषय विशेषज्ञ अनुपम सिंह, ज्योत्सना श्रीवास्तव, शुभम सिंह, कन्हैया पांडेय एवं गौरव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *