उन्नाव में पिता ने बेटों के साथ मिलकर बेटे की हत्या का आरोप, घर के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद! उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक बेटे की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह व अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2026/10/VID_20261007_215610.mp4 Post navigation यातायात व्यवस्था को लेकर सीओ ने चेक की पुलिसकर्मियों की ड्यूटी उन्नाव: तालाब में डूबने से 13 साल के मासूम की मौत