उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा गलत खाते में ट्रांसफर हुई 1400000/- (चौदह लाख रूपये) की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में रिफण्ड करायी गयी। दिनाँक 01.10.2026 को आवेदक विशाल कुमार साहू पुत्र वासुदेव निवासी राम प्रसाद खेड़ा,जपसरा,जनपद-उन्नाव द्वारा कुल 1400000/- (चौदह लाख ) रूपये की धनराशि किसी दूसरे गलत खाते में ट्रांसफर कर दी गयी थी । साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद उन्नाव की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 08.10.2026 को फ्राड ट्रांजेक्शन को सम्बन्धित वालेट/बैंक से जरिये उचित माध्यम पत्राचार करके आवेदक के खाते में भेजी गयी धनराशि को होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनारशि आवेदक के मूल खाते में वापस करायी गयी। Post navigation उन्नाव: तालाब में डूबने से 13 साल के मासूम की मौत उन्नाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का उन्नाव दौरा