दिनांक 13.09.2025 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय महोदय द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से प्रचार वाहन रवाना किया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 13.09.2025 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय श्री सुनील कुमार वर्मा महोदय द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से आज दिनांक-29.08.2025 को प्रातः 10:00 बजे प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम ने बताया कि उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए तहसीलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक- 13.09.2025 का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर जनपद न्यायालय, उन्नाव के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष श्री गिरीश कुमार मिश्र, बार एसोसिएशन उन्नाव महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी, पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250829-WA0020.mp4 Post navigation होटल-ढाबों और दुकानों पर श्रम विभाग का अभियान, कई प्रतिष्ठान चिह्नित औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत, भूमि व आधारभूत सुविधाओं पर हुई अहम चर्चा