नागरिक सुरक्षा कोर में वार्डेन पद पर सेवा प्रदान वाले इच्छुक नागरिक करें आवेदन

आपदा सहित अन्य कल्याणकारी एवं सामाजिक जनहित के कार्यों में वार्डन देंगे सेवा

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विदेश जी ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा के दृष्टिगत जनता के मनोबल को बनाए रखने, जान माल की रक्षा करते हुए समस्त आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति सुनिश्चित कराने , संपत्ति की हानि को कम करने उत्पादन की निरंतरता को बनाए रखने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया गया है। कालान्तर में इसके कार्यक्षेत्र में वृद्धि करते हुये आपदा सहित अन्य जनकल्याणकारी एवं सामाजिक जनहित के कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है तथा नागरिक सुरक्षा सेवाओं में जनपद में उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्रभावी रूप से कार्य करती है। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन के मूल कार्यों एवं दायित्वों के रूप में प्रशिक्षण अभ्यास / प्रदर्शन, हवाई हमले से जन-धन की सुरक्षा करना होता है। इसके दृष्टिगत जनपद उन्नाव में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया गया है, जिसके तहत नागरिक सुरक्षा कोर की वार्डेन सेवा में विभिन्न अवैतनिक पदों पर जनपद की नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र के अधीन आनें वाले नागरिक निष्काम भाव से अपनी सेवाएँ देने हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र प्राप्त करनें एवं जमा करनें के लिए ए०सी०आर०ए-3 कंचन लता गुप्ता मोबाइल

नम्बर-9935154188 कक्ष नं0 28 कलेक्ट्रेट उन्नाव में संपर्क कर सकते है। नागरिक सुरक्षा के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी हेतु उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर श्री शिव राज सिंह कार्यालय दूरभा नम्बर-05122982477 से संपर्क कर सकते है एव अन्य जानकारी प्राप्त करनें के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/ प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा के कक्ष संख्या-23 व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) उन्नाव/अ भारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कक्ष संख्या-२० के कार्यालय जनपद उन्नाव में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *