हसनगंज उन्नाव– जनपद उन्नाव में राजस्व परिषद के अधिकारी व कर्मचारी कितना नीचे गिरेंगे जिसका जीता जागता सबूत प्रत्यक्ष गवाह देखने को मिला जो की बना चर्चा का विषय। लेखपाल द्वारा नशेबाज युवक की जमीन का बैनामा कराने के लिए हसनगंज तहसील बुलाया गया। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं ज्यादा दारू ने नशेबाज की जमीन बचाई जिससे युवक के सर पर नशा अधिक चढ़ जाने से एस डी एम न्यायालय के सामने गिर गया। जिस पर अधिवक्ताओं द्वारा दौड़कर या समझते हुए की व्यक्ति जीवित है की मृत्यु लोक का पधार गया जहां तहसील गार्ड अमृत लाल को बुला कर उठाया जिस पर शराबी युवक अपना नाम नीरज सिंह निवासी गौरा कला बताकर लेखपाल विकास चौरासिया का मोबाइल नंबर व नाम दिखाकर कहा दस विसुवा जमीन लिखने आये थे कहा सत्य क्या है यह तो ईश्वर जाने लेकिन ऐसी हरकतें कहीं ना कहीं संदेह उत्पन्न करती है। नशे बाज शराबी ज्यादा दारु पी लेने से लेखपाल मिले नहीं और न जमीन का बैनामा हुआ होश आने पर नाम पता व कारण बता लेखपाल विकास चौरासिया को नशेबाज ढूंढता रहा। Post navigation जिलाधिकारी ने कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा की उन्नाव पुलिस: एसपी ने थाना सफीपुर की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की