पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीघापुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 01.01.2026 को उ0नि0 श्री पुरुषोत्तम दास मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना बीघापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 225/25 धारा 87/65(1)/115(2)/324(2)/137(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंशू उर्फ नीतीश कुमार पुत्र राजकुमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बाजीखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव को कस्बा बीघापुर अण्डरपास से गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation नववर्ष पर उन्नाव पुलिस की पहल, ग्राम प्रहरियों को कंबल व सुरक्षा सामग्री वितरित उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, किया निरीक्षण