आज दिनांक 01.01.2026 को नव वर्ष के अवसर पर श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री प्रेमचंद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्री अरविन्द कुमार चौरसिया क्षेत्राधिकारी हसनगंज द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए थाना अजगैन पर थाना क्षेत्र के 20 ग्राम प्रहरियों को कंबल, सीटी डोरी व टार्च वितरित किए गए एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही ग्राम प्रहरियों को थाना क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखने, समय से पुलिस को सूचना देने तथा ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Post navigation नववर्ष की पूर्व संध्या पर उन्नाव पुलिस की सख्त निगरानी, जिलेभर में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान, उन्नाव- बीघापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार