उन्नाव: कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री सुशील कुमार गोंड की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों, एंटी भू-माफिया, आपदा एवं चकबंदी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं पंजीकरण, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग, वन विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन (मंडी समिति उन्नाव, पुरवा एवं बांगरमऊ) तथा सिंचाई विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप कम पाई गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।

राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि जिन अधिकारियों के न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक समय से वाद लंबित हैं, उनकी प्रतिदिन सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण कराया जाए। सभी अधिकारियों को वादों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*