Oplus_16908288

उन्नाव:

रमजान माह एवं आगामी ईद तथा नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत बड़ी ईदगाह का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईद की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्थापित किया तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*