उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को वादी मुस्ताक पुत्र अय्यूब, निवासी ब्रहतिर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ की तहरीर के आधार पर थाना दही में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय दीप लोधी पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम मुकुंद खेड़ा थाना दही, जनपद उन्नाव को रेलवे क्रॉसिंग टिकर गाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *