उन्नाव- जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सफीपुर क्षेत्र के ग्राम दरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *