उन्नाव (असोहा): थाना असोहा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना असोहा में मुकदमा संख्या 85/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत अभियुक्त शुभम उर्फ मटरू रैदास पुत्र अगनू, निवासी ग्राम कोटवा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयान (धारा 180/183 बीएनएसएस) के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को पाठकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। Post navigation उत्तर प्रदेश – गेहूँ खरीद में किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 10 लाख तक का ऋण, बेरोजगारों को मिलेगा बड़ा अवसर