उन्नाव- यूपी पुलिस होमगार्ड परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अटल बिहारी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोती नगर, राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा कक्षों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश उन्नाव: गैर इरादतन हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार, बीघापुर पुलिस की कार्रवाई