उन्नाव- थाना बीघापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बीघापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2026 धारा 3(5)/115(2)/105 बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त हिमांशु उर्फ कुलदीप पुत्र करुणा शंकर माली एवं मुकेश कुमार पुत्र शिव चंद्र सैनी, निवासी मझिगवां सेवक, थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव को 25 अप्रैल 2026 को गांव के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस अभिलेख के अनुसार, अभियुक्त हिमांशु उर्फ कुलदीप के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बीघापुर में मु0अ0सं0 106/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *