उन्नाव- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में 25 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित होमगार्ड भर्ती जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता हर हाल में बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *