उन्नाव- गंगाघाट कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कोतवाल अजय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कोतवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके। Post navigation उन्नाव: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम का निरीक्षण, निष्पक्षता पर जोर उन्नाव: 20 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार