उन्नाव- रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर 491 प्रशिक्षु आरक्षियों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की शपथ लेकर पुलिस बल में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) लखनऊ श्री नवीन अरोरा ने परेड की सलामी ली, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने भी मुख्यमंत्री की ओर से नव-नियुक्त आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अंतः एवं बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। समग्र प्रदर्शन में रिक्रूट आरक्षी अनुराग खरे सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु घोषित हुए, जिन्होंने कुल 1500 में से 1307 अंक प्राप्त किए। अंतः विषय में सहदेव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए, जबकि बाह्य विषयों में भी अनुराग खरे अव्वल रहे। परेड संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षु आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और परेड का समापन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: 20 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार