उन्नाव- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. जी. नाथ जी दयाल इंटर कॉलेज सिविल लाइन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव तथा श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी पारदर्शिता व शुचिता बनाए रखी जाए। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। Post navigation उन्नाव पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: 491 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ