उन्नाव- थाना पुरवा पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को खंड विकास अधिकारी पुरवा संतोष कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मु0अ0सं0-113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4), 318(4) एवं 314(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में ब्लॉक मिशन प्रबंधक दीपराज सिंह सहित चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया था। मामले की विवेचना और आरोपियों की तलाश के दौरान मंगलवार को थाना पुरवा पुलिस ने मुकदमे से संबंधित आरोपी दीपराज सिंह, पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम लदीगवां, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Post navigation उन्नाव: अनियमितताओं पर डीएम का सख्त एक्शन, राशन विक्रेता का लाइसेंस निरस्त सफीपुर में सड़कों पर उतरे एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा