उन्नाव- जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सफीपुर कस्बे में पैदल गश्त की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह तथा थाना प्रभारी सफीपुर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना सफीपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *