उन्नाव। उन्नाव जिला कारागार में निरुद्ध बंदी राहुल निषाद की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला कारागार के बाहर पहुंच गए और जेल गेट पर हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद जेल परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। Post navigation 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी कोटेदार रूमी गिरफ्तार, जेल भेजा गया